2000+ GK Questions in Hindi

1. भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था
Ans. भारतीय डाकघर अधिनियम

2. अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की स्थापना कब हुई
Ans. जून 1972 ई.

3. कटनी किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है
Ans. सीमेंट उद्योग के लिए

4. अमरीकी राष्ट्रपति का वेतन कितना है?
Ans. 2,00,000 डालर वार्षिक

5. टीपू सुल्तान की मृत्यु कब हुई
Ans. 1799 ई.

6. भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन हैं?
Ans. मैथिलीशरण गुप्त

7. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन कहाँ पाये जाते हैं
Ans. प्रायद्वीपीय पठार पर

8. ईसा पूर्व दूसरी सदी के आरंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में किसका शासन था
Ans. बैक्ट्रिया

9. भरत की किस संस्था ने पक्षियों के शोध एवं अध्ययन मेंविशेष योगदान दिया है?
Ans. बाम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ( BNHS)

10. कनिष्क की राजधानी कहाँ थी
Ans. पुरुषपुर व मथुरा

11. जावर और रामपुरा-अगुचा खान किस खनिज से संबंधित है
Ans. जस्ता-सीसा

12. देश में किस स्थान पर एकमात्र पिजन ( कबूतर ) पोस्ट केन्द्र हैं?
Ans. ओडिशा के कटक में ( 1946 में शुरू किया गया )

13. राष्ट्रीय पक्षी दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
Ans. 12 नवम्बर ( डॉ. सलीम अली की जन्म तिथि )

14. तालीकोटा के युद्ध में विजयनगर का नेतृत्व किसने किया
Ans. रामराय ने

15. भारत में पहला यूरोपीय आक्रमण किसके द्वारा किया गया
Ans. यूनानियों द्वारा

16. वर्तमान में देश में कितने समुदाय रिजर्व हैं
Ans. 4

17. अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किए
Ans. 8बार

18. ताजमहल के निर्माण में कितना समय लगा था
Ans. 22 वर्ष

19. ग्रीनविच रेखा क्या है
Ans. 0° देशांतर

20. ‘पंजाब केसरी’ किसे कहा जाता है
Ans. लाला लाजपत राय

21. परम पदम क्या है?
Ans. सुपर कम्प्यूटर

22. कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र कितने अभिकरणों में विभाजित है
Ans. 15

23. मगध की राजधानी कहाँ थी और किसने इसका निर्माण करवाया था?
Ans. राजगृह, बिमिबसार ने

24. ‘कैबिनेट मिशन योजना’ कब बनी
Ans. 1946

25. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है
Ans. विक्टोरिया झील

26. जलविद्युत उत्पादन हेतु सबसे अधिक उपयुक्त भौगोलिक दशाएँ किस देश में उपलब्ध है
Ans. कांगो गणराज्य में

27. पृथ्वी की तरह किस ग्रह पर जीवन की संभावना है
Ans. मंगल ग्रह

28. बनारस संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे
Ans. जोनाथन डंकने

29. मैगस्थनीज किसके शासनकाल में भारत आया था?
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य के

30. पिग्मी कहाँ के निवासी हैं
Ans. अफ्रीका के

31. ‘सकलोत्तरापथनाथ’ किसे कहा गया है
Ans. हर्षवर्धन को

32. किस सुल्तान को इतिहासकारों ने विरोधों का मिश्रण कहा
Ans. मोहम्मद बिन तुगलक

33. सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग ( सी-डेक) का मुख्यालय कहाँ हैं?
Ans. पुणे में

34. ‘अनरम’ का अर्थ किससे है
Ans. जागीर से

35. 1921 में किस समिति की रिपोर्ट के आधार पर सामान्य बजट से रेलवे बजट को अलग कर दिया गया
Ans. अकबर्थ समिति

36. रेलवे मेल सर्विस ( R.M.S. ) कब शुरू की गई?
Ans. 1907 में

37. ‘पोलो’ खेलते समय किस बादशाह की मृत्यु हो गई थी?
Ans. ,कुतुबुद्दीन ऐबक

38. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?
Ans. राकेश शर्मा

39. पांडिचेरी की स्थापना किसने की
Ans. फ्रांसिस मार्टिन ने

40. पंजाब में भक्ति आंदोलन के जनक कौन थे
Ans. गुरु नानक

41. वर्ष 1857 का विद्रोह कहाँ से शुरू हुआ?
Ans. मेरठ

42. संसद की स्वीकृति के पश्चात राष्ट्रपति शासन कितने दिन प्रभावी रहता हैं?
Ans. छ: माह

43. वर्तमान डाक विभाग की स्थापना कब की गई
Ans. अक्टूबर 1854 ई.

44. भुगतान संतुलन किसमें निहित होता है
Ans. दृश्य व्यापार, अदृश्य व्यापार, ऋण

45. किस शासक ने न्यान के लिए अपने महल में सोने की जंजीर लगवाई
Ans. जहाँगीर ने

46. अल गेजीरा रेगिस्तान किस देश में स्थित हैं?
Ans. सूडान

47. चाय की खेती के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी कौन-सी है
Ans. लैटराइट मिट्टी

48. अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कौन हैं?
Ans. कल्पना चावला

49. भारतीय संविधान के अनुसार तथ्यात्मक संप्रभुता किसमें निहित है
Ans. प्रधानमंत्री में

50. भारतीय संविधान में किस अनुच्छेद को संविधान की आत्मा के नाम से जाना जाता है?
Ans. अनुच्छेद-32 को