स्टेनोग्राफर कैसे बने high court stenographer kaise bane

स्टेनोग्राफर कैसे बने high court stenographer kaise bane: जैसा कि आप लोग जानते हैं कि भारत में प्रत्येक साल स्टाफ सिलेक्शन स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाती है, जिसमें लाखों छात्र  स्टेनोग्राफर के एग्जाम में शामिल होते हैं। ऐसे में कई छात्रों का सपना होता है कि स्टेनोग्राफर बने क्योंकि हम आपको बता दें कि या एक केंद्रीय स्तर की नौकरी है जिसमें अच्छा खासा वेतन दिया जाता है और इसमें आप अगर अच्छा काम करते हैं तो आपको प्रमोशन भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी  स्टेनोग्राफर बनना चाहते हैं, लेकिन कैसे बनेंगे उसके बारे में आपके पास कोई जानकारी नहीं है, तो आज के आर्टिकल में हम आपको विस्तार पूर्वक बताएंगे कि आप किस प्रकार स्टेनोग्राफर बन सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल ध्यानपूर्वक पढ़ें चलिए जानते हैं।

स्टेनोग्राफर क्या है (what is stenographer in hindi)

सबसे पहले लोगों के मन में यह सवाल आता है कि स्टेनोग्राफर किसे कहते हैं? तो हम आपको बता दें कि इसका हिंदी में मतलब होता है आशुलिपि जिसे अंग्रेजी में हम लोग शॉर्टहैंड कहते हैं। यह एक प्रकार का लिखने का तरीका है, और जो व्यक्ति इस प्रकार के काम को करता है उसे हम लोग स्टेनोग्राफर कहते हैं।  हम आपको बता दें कि बड़े-बड़े सरकारी संस्थान और अदालत में किसी भी व्यक्ति के द्वारा दिए गए भाषण या जानकारी को कम समय में टाइपराइटर की सहायता से लिखा जाता है। और उस काम को करने के लिए इन सभी संस्थाओं में स्टेनोग्राफर की नियुक्ति की जाती है। इसका प्रमुख काम टाइपिंग करना होता है आज के समय टाइपिंग का काम कंप्यूटर से होता है।

स्टेनोग्राफर के लिए क्वालिफिकेशन

स्टेनोग्राफर बनने के लिए क्वालिफिकेशन कितनी होनी चाहिए तो बता दे कि आपको 12वीं पास होना आवश्यक है इसके अलावा आपकी टाइपिंग की स्पीड अधिक होनी चाहिए और अगर आपने स्टेनोग्राफर में 1 वर्ष का डिप्लोमा किया है तो यह आपके लिए प्लस पॉइंट साबित होगा। इसके अलावा स्टेनोग्राफर के क्षेत्र में उच्च स्तर के भी पोस्ट होते हैं, जिसके लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और आप 1 वर्षीय स्टेनोग्राफर का कोर्स आपने पास किया हो।

स्टेनोग्राफर के लिए उम्र सीमा क्या है?

स्टेनोग्राफर बनने के लिए उम्र सीमा क्या होनी चाहिए तो हम आपको बताते हैं कि 18 से 30 वर्ष के बीच आपकी उम्र होनी चाहिए। सरकारी नियम अनुसार अहित वर्ग के छात्रों को उम्र में छूट भी दी जाएगी।

stenographer exam detail in hindi

स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको लिखित एग्जाम देना होगा इस एग्जाम को अगर आप पास कर जाते हैं तो फिर आपको टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जिसे पास करने के बाद ही अंतिम रूप से आपका चयन स्टेनोग्राफर के पद पर हो पाएगा। हम आपको बता दे के लिखित परीक्षा के सिलेबस में आपसे सामान्य ज्ञान सामान्य तर्क बुद्धि और अंग्रेजी जैसे सब्जेक्ट से से सवाल पूछे जाएंगे  लिखित परीक्षा में 200 प्रश्न आपसे पूछे जाएंगे इसके लिए 2 घंटे 40 मिनट का आपको समय दिया जाएगा।

टाइपिंग स्किल टेस्ट

जब आप लिखित परीक्षा को पास कर जाएंगे तो आपको टाइपिंग स्किल टेस्ट देना होगा जो की काफी कठिन होता है इसमें आपको 1 मिनट में 100 शब्दों को टाइप करना है अगर आप ऐसा कर लेते हैं तो आप टाइपिंग स्किल टेस्ट में पास हो जाएंगे उसके बाद आपकी नियुक्ति पर  हो पाएगी।

स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती है?

जैसे अपने ऊपर में जाना कि स्टेनोग्राफर की भर्ती 2 ग्रेड में होती है, सी और डी ग्रेड में तो उस हिसाब से भी उनको अलग-अलग वेतन दिया जाता है। स्टेनोग्राफर का वेतन बहुत ही अच्छा होता है डी ग्रेड के स्टेनोग्राफर का मूल वेतन 7600 है। वही ग्रेड सी पद के लिए मूल वेतन 14000 है।

निष्कर्ष: आशा करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आएगा आर्टिकल संबंधित अगर आपका कोई भी सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद!